Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: शोभासर फिल्टर प्लांट के पास नहर में डूबे युवक का शव बरामद, नहाने उतरे थे तीन दोस्त

1 month ago
बीकानेर: शोभासर फिल्टर प्लांट के पास नहर में डूबे युवक का शव बरामद, नहाने  उतरे थे तीन दोस्त

बीकानेर: शोभासर फिल्टर प्लांट के पास नहर में डूबे युवक का शव बरामद, नहाते उतरे थे तीन दोस्त 

बीकानेर। शोभासर फिल्टर प्लांट के पास नहर में डूबे युवक का शव सुबह बरामद कर लिया गया। युवक अपने दो साथियों के साथ नहर में नहाने गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जानकारी के अनुसार युवक अपने दोस्तों के साथ पहले कोडमदेसर गया था। इसके बाद तीनों युवक शोभासर फिल्टर प्लांट के पास नहर किनारे पहुंचे, जहां नहाते समय हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम, खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य मौके पर पहुंचे और देर रात तक युवक की तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह नहर में शव का कुछ हिस्सा दिखाई देने पर रेस्क्यू टीम ने शव को बाहर निकाला।

मृतक की पहचान विक्रम सिंह पुत्र चंद्र सिंह (उम्र करीब 28 वर्ष) निवासी माता रेल कॉलोनी, बीकाजी फैक्ट्री के पीछे, बीकानेर के रूप में हुई है। बीछवाल थाना पुलिस के एएसआई गोपाल मीणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकालकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरी मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

रेस्क्यू और राहत कार्य में सोएंब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, इमरान और राजकुमार खड़गावत सहित खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्यों ने सहयोग किया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: