बीकानेर: फंदे से लटकता हुआ मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर: फंदे से लटकता हुआ मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर। जिले के नोखा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी की मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किशोरी प्रियंका पुत्री अर्जुन राम मेघवाल का शव खेत में बनी ढाणी में मिला। घटना बुधवार शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है।
घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतका के ताऊ देवीलाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। प्रारंभिक जानकारी में किशोरी की मानसिक स्थिति कमजोर होने की बात सामने आई है, हालांकि घटना के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल बागड़ी अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ