Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

बीकानेर: सूने मकान पर चोरों का धावा, लाखों रुपए का माल किया पार, दिल्ली से लौटने पर हुआ खुलासा

rk
2 months ago
बीकानेर: सूने मकान पर चोरों का धावा, लाखों रुपए का माल किया पार, दिल्ली से लौटने पर हुआ खुलासा

बीकानेर: सूने मकान पर चोरों का धावा, लाखों रुपए का माल किया पार, दिल्ली से लौटने पर हुआ खुलासा

खुलासा न्यूज़। बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। मकान मालकिन काम से दिल्ली गई हुई थी। करीब एक महीने बाद वापस लौटी तो घर के ताले टूटे मिले और अंदर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो चुके थे। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के चौथे सेक्टर निवासी निशा सिंह ने एफआईआर में बताया कि वह 5 जनवरी से करीब एक महीने तक दिल्ली में थीं। रविवार को जब वह अपने घर लौटीं तो देखा कि मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए थे और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी की जांच करने पर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। पीड़िता के अनुसार घर से 15 हजार रुपये नकद, चांदी के 20–25 सिक्के (कुछ 10 ग्राम और कुछ 5 ग्राम के), सोने की दो अंगूठियां, चांदी की चार पायल, चांदी की बिछुड़ी, चांदी का प्याला और एक निकोन कैमरा चोरी हो गया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई जयप्रकाश को सौंपी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: