Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर प्रेस क्लब की पहल: पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Bansal
5 months ago
बीकानेर प्रेस क्लब की पहल: पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

बीकानेर प्रेस क्लब की पहल: पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

जिला अस्पताल (सैटेलाइट) में लगा मेडिकल कैम्प, 60 से अधिक पत्रकारों का स्वास्थ्य परीक्षण; विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाह

बीकानेर //  पत्रकारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए बीकानेर प्रेस क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को राजकीय सैटेलाइट अस्पताल (चौखुटी पुलिया के पास) में निशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से 12 बजे तक चले इस शिविर में 60 से अधिक पत्रकारों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य की विभिन्न जांचें की गईं।

बीकानेर प्रेस क्लब अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने बताया कि पत्रकार अपने व्यस्त कार्यकाल के कारण अक्सर स्वास्थ्य की अनदेखी कर देते हैं। इसी उद्देश्य से प्रेस क्लब की ओर से पत्रकारों तथा उनके परिवारजनों (पत्नी एवं बच्चों) के लिए यह विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, ताकि वे समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान कर उचित उपचार प्राप्त कर सकें।

शिविर में ईसीजी, हीमोग्लोबिन, सीबीसी (कम्प्लीट ब्लड काउंट), ईएसआर, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, क्रीएटिनिन, बिलीरुबिन, प्रोटीन, एल्ब्यूमिन, कैल्शियम, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप सहित अनेक महत्वपूर्ण जांचें निशुल्क की गईं। जांच के बाद चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया।

शिविर के सफल आयोजन में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा,. पीएमओ डॉ. सुनील हर्ष, संजय खत्री, जिला अस्पताल के , डॉ. प्रतीक सहित नर्सिंग स्टाफ के रवि कुमार, सचिन स्वामी, सुमन आचार्य एवं आलोक व्यास उपस्थित रहे और उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए प्रतिभागियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

कोषाध्यक्ष गिरिराज भादाणी ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाया तथा इस पहल की सराहना करते हुए इसे पत्रकार हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए, जिससे मीडिया कर्मियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ मिल सके।
बीकानेर प्रेस क्लब की इस पहल को पत्रकारों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक सार्थक प्रयास माना जा रहा है, जिसने स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ पत्रकार समुदाय में सकारात्मक संदेश भी दिया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: