बीकानेर के शातिर बदमाश को नागौर ने दबोचा, लूट के प्रकरण में फरार था
बीकानेर के शातिर बदमाश को नागौर ने दबोचा, लूट के प्रकरण में फरार था
बीकानेर। नागौर की डेगाना पुलिस ने बीकानेर के शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बरजु, छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र हाल शोभासर, बीकानेर निवासी 22 वर्षीय लुकमान पुत्र कासम खान भोख के रूप में हुई है। डेगाना पुलिस लूट के एक प्रकरण में दो साल से लुकमान की तलाश कर रही थी।लुकमान ने अपने साथी भींयाराम नायक के साथ मिलकर महिला के गहने लूटे थे। तब से आरोपी फरार चल रहा था। दो माह पहले बीकानेर की कोटगेट पुलिस ने चोरी के एक मामले में भींयाराम को गिरफ्तार किया था। उसके बाद मुक्ताप्रसाद व डेगाना पुलिस ने भी भींयाराम को गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी लुकमान के खिलाफ मुक्ताप्रसाद थाने में आगजनी का मुकदमा दर्ज है। यहां वह पांच हजार का ईनामी वांछित है। वहीं कोटगेट थाने में भी उसके खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज है। डेगाना थानाधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि आरोपी लुकमान ने 23 अक्टूबर 2024 को जग्गू देवी से दिनदहाड़े लूट की वारदात की थी। पुलिस ने उसकी खूब तलाश की मगर वह नहीं मिला। बताया जा रहा है कि लुकमान के खिलाफ चुरू, नागौर व बीकानेर में 9 मुकदमें दर्ज हैं। वहीं भींयाराम के खिलाफ 15-20 मुकदमें दर्ज हैं।लुकमान को पकडऩे के लिए मुक्ताप्रसाद थाने की पुलिस भी लगातार प्रयास कर रही थी। उल्लेखनीय है कि एसपी आशाराम चौधरी के निर्देशन व थानाधिकारी अशोक चौधरी के नेतृत्व में आरोपी को पकडऩे वाली एएसआई सुंदरलाल मय टीम में कांस्टेबल गरीबाराम रिकुट 2057 शामिल थे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ