बीकानेर के आर्मी कैंट क्षेत्र से महिला हुई लापता, पुलिस जुटी जांच में
बीकानेर के आर्मी कैंट क्षेत्र से महिला हुई लापता, पुलिस जुटी जांच में
बीकानेर। बीकानेर के आर्मी कैंट क्षेत्र से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। पति की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र निवासी निकम राजीव, जो वर्तमान में बीकानेर आर्मी कैंट में कार्यरत हैं, ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को दोपहर 2 बजे वह ड्यूटी पर गए थे। शाम करीब 5:20 बजे पड़ोसी का फोन आया कि उनका बच्चा घर में अकेला रो रहा है और घर का दरवाजा बाहर से बंद है।सूचना मिलते ही वह घर पहुंचे और देखा कि बच्चा अंदर अकेला था, जबकि उनकी पत्नी घर पर नहीं थीं। उन्होंने आसपास और नजदीकी बाजारों में तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अपने अधिकारियों और महिला के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी।अगले दिन अधिकारियों के साथ आर्मी कैंट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में 18 नवंबर को शाम करीब 4:34 बजे शीतल निकम उदासर गेट से बाहर जाती हुई दिखाई दीं। इसके बाद अधिकारियों की सलाह पर सदर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।रिपोर्ट के अनुसार, पत्नी की उम्र 31 वर्ष, रंग गोरा और लंबाई करीब 165 सेंटीमीटर है। घटना के समय उन्होंने लाल रंग का सूट, काले रंग की चुनरी, पैरों में काली चप्पल पहन रखी थी तथा उनके पास नीले रंग का बैग भी था।सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल हंसराज को सौंपी गई है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ