Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

मकान में लगी भयंकर आग, गैस सिलेंडर फटने से हुई घटना, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

Bansal
6 hours ago
मकान में लगी भयंकर आग, गैस सिलेंडर फटने से हुई घटना, लाखों का सामान जलकर हुआ राख


मकान में लगी भयंकर आग, गैस सिलेंडर फटने से हुई घटना, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
 खाजूवाला। खाजूवाला क्षेत्र के  गैस सिलेंडर फटने से एक मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मकान में रखा घरेलू सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। इस दर्दनाक अग्निकांड में विधवा मदीना खातून के परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।जानकारी के अनुसार, गैस सिलेंडर फटने के बाद मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखी नगदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा कृषि कार्य में उपयोग आने वाली मोटर, फव्वारा पाइप सहित लाखों रुपये का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।अचानक हुई इस घटना से पीडि़त परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जीवनभर की मेहनत से जुटाई गई घरेलू और कृषि उपयोग की सामग्री आग में नष्ट होने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी, खाजूवाला पुलिस सरपंच प्रतिनिधि बलराम तथा समाजसेवी मकबूल बलोच मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर पीडि़त परिवार की स्थिति जानी।इस दौरान पीडि़त परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने तथा हुए नुकसान का उचित आकलन कर सरकारी नियमानुसार मुआवजा दिलवाने की मांग प्रशासन से उठाई गई।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: