Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

टीटीई से विवाद के बाद ट्रेंनिग कैंप नहीं पहुंचे अग्निवीर,सेना मुख्यालय ने शुरू की जांच, ट्रेन में बिना टिकट पकड़े गए थे

Bansal
5 hours ago
टीटीई से विवाद के बाद ट्रेंनिग कैंप नहीं पहुंचे अग्निवीर,सेना मुख्यालय ने शुरू की जांच, ट्रेन में बिना टिकट पकड़े गए थे


टीटीई से विवाद के बाद ट्रेंनिग कैंप नहीं पहुंचे अग्निवीर,सेना मुख्यालय ने शुरू की जांच, ट्रेन में बिना टिकट पकड़े गए थे
श्रीगंगानगर।  ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने और ञ्जञ्जश्व से विवाद के बाद वीडियो सामने आने के मामले में सेना मुख्यालय, बीकानेर ने जांच शुरू कर दी है। दोनों अग्निवीर प्रशांत पांडे और राज महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में ट्रेनिंग के लिए जा रहे थे, लेकिन घटना के बाद कैंप नहीं पहुंचे।
12 नवंबर को हुई इस घटना के बाद से दोनों ड्यूटी से भी गायब हैं। रेलवे की ओर से दोनों से टिकट और जुर्माने की राशि वसूली गई थी।
जनरल कोच में बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए
 अनुसार, मेरठ से महाजन ट्रेनिंग कैंप जाते समय दोनों अग्निवीर दिल्ली सराय रोहिला-बीकानेर सुपरफास्ट ट्रेन (12455) के जनरल कोच में बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। केसरीसिंहपुर और श्रीकरणपुर के बीच टीटीई नाजू अरोड़ा ने उन्हें पकड़ा।
कैंप जाने के बजाय दूसरी ट्रेन में सवार हुए
पहली घटना के बाद दोनों अग्निवीर महाजन कैंप जाने के बजाय उसी रात अवध-असम एक्सप्रेस (15910) में सवार हो गए। इस ट्रेन में उनके पास बरेली तक का जनरल टिकट था, लेकिन वे स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे थे।
टीटीई विजय कुमार ने दोनों को पकड़ा। इसके बाद दोनों ने 1,000 रुपए पेनल्टी देकर यात्रा की।
टीटीई का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में
पूरे घटनाक्रम के दौरान टीटीई नाजू अरोड़ा का वीडियो बनाया गया, जो बाद में वायरल हो गया। इसके बाद मामला चर्चा में आया। अब सेना की ओर से दोनों अग्निवीरों की भूमिका और ट्रेनिंग कैंप नहीं पहुंचने के मामले की जांच की जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: