Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

नापासर में बीजेपी का बोर्ड, संगीता नायक बनीं पालिकाध्यक्ष

Bansal
2 weeks ago
नापासर में बीजेपी का बोर्ड, संगीता नायक बनीं पालिकाध्यक्ष

नापासर में बीजेपी का बोर्ड, संगीता नायक बनीं पालिकाध्यक्ष

बीकानेर। नापासर नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी संगीता नायक पालिकाध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। चुनाव में संगीता नायक को कुल 17 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में 8 वोट पड़े। मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी सुमन शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी संगीता नायक को विजयी घोषित किया। परिणाम सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया।

नापासर नगर पालिका के गठन के बाद यह पहला अध्यक्ष पद का चुनाव था। अध्यक्ष पद के चुनाव में संगीता नायक की जीत के साथ ही नापासर नगर पालिका को अपनी पहली निर्वाचित पालिकाध्यक्ष मिल गई हैं। चुनाव परिणाम के बाद भाजपा समर्थकों ने खुशी जताई और जीत का जश्न मनाया। नापासर में सुबह से ही अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज थीं।

चुनाव परिणाम:
भाजपा की संगीता नायक — 17 वोट
 कांग्रेस प्रत्याशी — 8 वोट

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: