Khulasa Online
Breaking
• NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

राजस्थान में बीजेपी के दिग्गज नेता का निधन, राजनीति में शोक की लहर

rk
3 months ago
राजस्थान में बीजेपी के दिग्गज नेता का निधन, राजनीति में शोक की लहर

राजस्थान में बीजेपी के दिग्गज नेता का निधन, राजनीति में शोक की लहर
जयपुर। राजस्थान की राजनीति के दिग्गज नेता, गुर्जर समाज के प्रमुख चेहरा और पूर्व कैबिनेट मंत्री हेम सिंह भड़ाना का सोमवार सुबह करीब सात बजे निधन हो गया। वे 55 वर्ष के थे और पिछले करीब पांच महीने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। भड़ाना का निधन न केवल भारतीय जनता पार्टी के लिए, बल्कि समूचे राजस्थान के लिए एक अपूरणीय क्षति है। हेम सिंह भड़ाना पिछले कुछ समय से जयपुर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे। हाल ही में उन्हें उनके अलवर स्थित निवास पर लाया गया था, जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही अलवर और उनके निर्वाचन क्षेत्र थानागाजी में शोक की लहर दौड़ गई। समर्थकों और कार्यकर्ताओं का उनके आवास 'वीर सावरकर नगर' पर तांता लग गया है।

मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भड़ाना के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे व्यक्तिगत क्षति बताया। मुख्यमंत्री ने कहा, "हेम सिंह भड़ाना जी का निधन अत्यंत दुखद है। वे एक समर्पित जनसेवक थे। मैंने अस्पताल में उनके इलाज के दौरान उनकी कुशलक्षेम पूछी थी और डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।" मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner
Share: