Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर के JSC संस्था का 10वीं बोर्ड में ऐतिहासिक परिणाम: तेजस्वी गहलोत ने 94.33% के साथ मारी बाजी, आधा दर्जन विद्यार्थियों ने 90% का आंकड़ा किया पार

rk
1 month ago
बीकानेर के JSC संस्था का 10वीं बोर्ड में ऐतिहासिक परिणाम: तेजस्वी गहलोत ने 94.33% के साथ मारी बाजी, आधा दर्जन विद्यार्थियों ने 90% का आंकड़ा किया पार

बीकानेर के JSC संस्था का 10वीं बोर्ड में ऐतिहासिक परिणाम: तेजस्वी गहलोत ने 94.33% के साथ मारी बाजी, आधा दर्जन विद्यार्थियों ने 90% का आंकड़ा किया पार

बीकानेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा वर्ष 2026 की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही बीकानेर जिले के JSC संस्था में जश्न का माहौल छा गया है। विद्यालय के होनहार छात्र तेजस्वी गहलोत ने 94.33% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। तेजस्वी की इस शानदार सफलता ने साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। तेजस्वी के साथ ही विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, जिसमें आयुष गहलोत ने 93.83%, दीपांशु ने 93.17%, याशिका ने 91.83%, डिम्पल चारण ने 91.67% और ज्येष्ट कुमार शर्मा ने 90% , आदित्य चौधरी 90% अंक हासिल कर टॉपर्स की सूची में अपनी जगह बनाई है।
इस गौरवशाली उपलब्धि पर संस्था के डायरेक्टर जीत सर सोलंकी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई दी। जीत सर ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि JSC संस्था हमेशा से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षकों की टीम और विद्यार्थियों के कड़े अनुशासन को दिया। गौरतलब है कि इस वर्ष राजस्थान बोर्ड की परीक्षाओं में प्रदेशभर से करीब 10,68,078 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से बीकानेर के इन होनहारों ने अपनी मेहनत से सफलता का परचम लहराया है।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: