Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर जिला परिषद चुनाव: RLP ने जारी की 35 प्रत्याशियों की सूची जारी , वार्ड 30 से विजय पाल बेनीवाल को टिकट

Bansal
6 hours ago
बीकानेर जिला परिषद चुनाव: RLP ने जारी की 35 प्रत्याशियों की सूची जारी , वार्ड 30 से विजय पाल बेनीवाल को टिकट
बीकानेर जिला परिषद चुनाव: RLP ने जारी की 35 प्रत्याशियों की सूची जारी , वार्ड 30 से विजय पाल बेनीवाल को टिकट
 
बीकानेर। पंचायत चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने बीकानेर जिला परिषद चुनाव के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने जिले के कुल 41 जिला परिषद वार्डों में से 35 वार्डों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसके साथ ही जिले में पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
 
आरएलपी के जिला प्रभारी दानाराम घिंटाला ने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए बताया कि पार्टी इस बार जिला परिषद की 35 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि शेष वार्डों को लेकर भी पार्टी स्तर पर रणनीति बनाई जा रही है।
 
जारी सूची के अनुसार, युवा नेता विजय पाल बेनीवाल को जिला परिषद के वार्ड संख्या 30 से प्रत्याशी बनाया गया है। उनके नाम की घोषणा के बाद समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।
 
जिला परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही आरएलपी ने अपनी चुनावी तैयारियों को गति दे दी है। पार्टी अब घोषित उम्मीदवारों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाने और चुनाव प्रचार तेज करने की तैयारी में जुट गई है। आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न वार्डों में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
Image

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: