Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, हत्या का मामला दर्ज

Bansal
3 months ago
बीकानेर: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, हत्या का मामला दर्ज

बीकानेर: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, हत्या का मामला दर्ज 

बीकानेर। जसरासर थाना क्षेत्र के काकड़ा गांव में करीब 15 दिन पहले हुई मारपीट की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक ने जोधपुर एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ते हुए जांच तेज कर दी है। जसरासर थाना अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि युवक की मौत के बाद प्रकरण में हत्या की धारा जोड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक का बुधवार शाम को जसरासर में अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक तीन महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है। वहीं जसरासर के ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कठोर से कठोर सजा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: