Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: महिला को पहले पिलाया नशीला पदार्थ, फिर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप

Bansal sadi
2 weeks ago
बीकानेर: महिला को पहले पिलाया नशीला पदार्थ, फिर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप
बीकानेर: महिला को पहले पिलाया नशीला पदार्थ, फिर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप
 
जसरासर। जिले के जसरासर थाना क्षेत्र की एक महिला ने चार लोगों पर नोखा बुलाकर जबरन गाड़ी में बैठाने, नशीला पदार्थ पिलाकर सूरतगढ़ ले जाने, बंधक बनाने, मारपीट, धमकी देने और दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की ओर से पुलिस में शिकायत के बाद न्यायालय की शरण ली गई। कोर्ट के आदेश पर जसरासर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
गजसुखदेसर निवासी महिला ने इस्तगासे में आरोप लगाया कि 14 अप्रैल को एक परिचित के फोन पर वह नोखा पहुंची थी। वहां तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। आरोप है कि उसे जबरन गाड़ी में बैठाया गया और नशीला पदार्थ पिलाकर सूरतगढ़ ले जाया गया। महिला के अनुसार सूरतगढ़ पहुंचने के बाद उसे गोली मारने की धमकी दी गई और कुछ दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करवाए गए। इसके बाद एक आरोपी के घर पर उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
 
महिला ने इस्तगासे में आरोप लगाया कि उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। बाद में गर्भपात होने का भी आरोप लगाया गया है।
 
महिला के मुताबिक वह करीब दो महीने से अधिक समय तक आरोपियों के चंगुल में रही और 29 जून को किसी तरह वहां से निकलकर बीकानेर पहुंची। इसके बाद उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: