Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: चार साल बाद महिला ने पूर्व काश्तकार पर गहने और नकदी चोरी का लगाया आरोप, मामला दर्ज

1 month ago
बीकानेर: चार साल बाद महिला ने पूर्व काश्तकार पर गहने और नकदी चोरी का लगाया आरोप, मामला दर्ज

बीकानेर: चार साल बाद महिला ने पूर्व काश्तकार पर गहने और नकदी चोरी का लगाया आरोप, मामला दर्ज  

खुलासा ऑनलाइन, श्रीडूंगरगढ़। चार साल पहले हुई गहनों और नकदी की चोरी का मामला अब श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है।  पुलिस के अनुसार लिखमादेसर निवासी कमला देवी पत्नी भगवान नाथ ने अपने खेत के पूर्व काश्तकार पप्पूराम मेघवाल निवासी मितासर, सरदारशहर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया है।

परिवादिया ने रिपोर्ट में बताया कि करीब चार वर्ष पहले जब पप्पूराम उनके खेत पर काश्तकार के रूप में कार्य करता था, तब खेत स्थित ढाणी से सोने-चांदी के आभूषण और 21,500 रुपये नकद चोरी हो गए थे। चोरी हुए सामान में सोने की गलसरी, टड्डा, तीन जोड़ी झूमर, अंगूठियां, रखड़ी, सोने के फूलड़े, मणिए तथा करीब 50 भरी चांदी की पायजेब शामिल थीं।

कमला देवी ने बताया कि उस समय परिवार में पति, भाई और पुत्री के निधन जैसी परिस्थितियों के कारण वे कानूनी कार्रवाई नहीं कर सकीं। आरोप है कि चोरी के बाद पप्पूराम ने खेत की काश्त छोड़ दी और उसकी आर्थिक स्थिति अचानक बेहतर हो गई।

परिवादिया के अनुसार जनवरी 2026 में परिवार द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने फोन पर चोरी करना स्वीकार किया, जिसकी रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। साथ ही उसने चोरी किए गए गहनों पर अपनी पत्नी कांता के नाम से सरदारशहर स्थित बैंक से गोल्ड लोन लेने की बात भी कथित रूप से स्वीकार की और किश्त जमा करने की रसीद भी भेजी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्र सिंह को सौंपी है। मामले में रिकॉर्डिंग, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner #KHULASAONLINE #sri #sri dungaragarah
Share: