Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

स्थापना दिवस पर पुष्पों से सजेगा बीकानेर, मंदिरों में पहली बार होगी भव्य पुष्प रंगोली

rk
2 weeks ago
स्थापना दिवस पर पुष्पों से सजेगा बीकानेर, मंदिरों में पहली बार होगी भव्य पुष्प रंगोली


स्थापना दिवस पर पुष्पों से सजेगा बीकानेर, मंदिरों में पहली बार होगी भव्य पुष्प रंगोली
बीकानेर। शहर के स्थापना दिवस को इस बार विशेष और यादगार बनाने के लिए अनूठी पहल की जा रही है। देवस्थान विभाग द्वारा पहली बार बीकानेर के प्रमुख मंदिरों में रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक पुष्प रंगोलियां सजाई जाएंगी, जिससे शहर का धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण और अधिक मनोहारी बन सके।
देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त श्री गौरव सोनी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य मंदिरों की सुंदरता को निखारने के साथ-साथ आमजन को एक नई रचनात्मक परंपरा से जोडऩा है। इसके अंतर्गत 17 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे रसिक शिरोमणि मंदिर में पुष्प सज्जा कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को फूलों से रंगोली एवं सजावट बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
 सोनी ने बताया कि इसके पश्चात 18 अप्रैल 2026 को प्रात: 8 बजे चयनित मंदिरों में भव्य पुष्प रंगोली सज्जा की जाएगी। इस दौरान श्रद्धालु मंदिरों में फूलों से सजी अद्भुत एवं आकर्षक कलात्मक छटा का अवलोकन कर सकेंगे। पुष्प सज्जा कार्यशाला और मंदिरों में पुष्प रंगोली सज्जा कार्यक्रम की समन्वयक एवं संयोजक श्रीमती ज्योति स्वामी को बनाया गया है। कार्यक्रम का आय़ोजन लोटस डेयरी के प्रायोजन में देवस्थान विभाग के द्वारा किया जा रहा है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: