Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: लव मैरिज के बाद बवाल! युवती के परिजनों पर धमकी और मारपीट का आरोप

2 weeks ago
बीकानेर: लव मैरिज के बाद बवाल! युवती के परिजनों पर धमकी और मारपीट का आरोप

बीकानेर: लव मैरिज के बाद बवाल! युवती के परिजनों पर धमकी और मारपीट का आरोप

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित राकेश कुमार पुत्र रामचंद्र विश्नोई ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसने मनीषा से प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद युवती के परिजनों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की। 

रिपोर्ट के अनुसार, जब पीड़ित ने सामाजिक रूप से रिश्ते की बात आगे बढ़ाई तो युवती के परिजन नाराज हो गए। आरोप है कि उन्होंने दोबारा मिलने या बात करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर मनीषा के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने अनिल, मुकेश, सुभाष, सुनील, दिनेश, सीताराम और राजाराम विश्नोई सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

गंगाशहर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में दोनों पक्षों के बयान लिए जाएंगे और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: