बीकानेर: सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
बीकानेर: सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
खुलासा ऑनलाइन, महाजन। अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर जैतपुर और रानीसर के बीच शनिवार शाम करीब 8 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर महाजन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर शव को अपने कब्जे में लिया।
महाजन थाना प्रभारी भजनलाल लावा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया मृतक भिखारी प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने बताया कि शव को सुरक्षित रखवाया गया है तथा पोस्टमार्टम और पहचान की प्रक्रिया के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ