Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

ऑनलाइन विज्ञापन देखकर किया ऑर्डर, बीकानेर के व्यापारी से लाखों की ठगी, मामला दर्ज

Bansal
6 hours ago
ऑनलाइन विज्ञापन देखकर किया ऑर्डर, बीकानेर के व्यापारी से लाखों की ठगी, मामला दर्ज
ऑनलाइन विज्ञापन देखकर किया ऑर्डर, बीकानेर के व्यापारी से लाखों की ठगी, मामला दर्ज 
 
बीकानेर। सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर ऑनलाइन सामान मंगवाना एक व्यापारी को भारी पड़ गया। फेसबुक पर पावर टूल का विज्ञापन देखकर ऑर्डर देने वाले अशरफ अली के साथ कथित तौर पर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादी ने मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
 
रिपोर्ट के अनुसार, 12 सितंबर को अशरफ अली अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान उन्होंने फेसबुक पर पावर टूल का विज्ञापन देखा। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद पहले ऑर्डर की कीमत 82,460 रुपये बताई गई। परिवादी ने एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खाते में राशि जमा करवा दी। इसके बाद उनसे एक और भुगतान करवाया गया। परिवादी के अनुसार, इसके बाद दूसरा ऑर्डर 1 लाख 41 हजार 660 रुपये का बताया गया। 14 सितंबर को उन्होंने 41,660 रुपये जमा करवाए। शेष 1 लाख रुपये सामान की डिलीवरी के समय देने की बात कही गई।
 
अशरफ अली ने बताया कि उन्होंने 28 सितंबर तक सामान पहुंचने का इंतजार किया। इसी दिन उनसे फिर 50 हजार रुपये की मांग की गई। उन्हें बताया गया कि सामान जोधपुर पहुंच चुका है और अगले दिन डिलीवरी कर दी जाएगी। हालांकि, इसके बाद संबंधित व्यक्ति ने फोन उठाना बंद कर दिया। सामान नहीं मिलने और संपर्क नहीं हो पाने पर परिवादी ने पुलिस की शरण ली।
 
मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक हनुमान सिंह को सौंपी गई है। पुलिस भुगतान और पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। 

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: