बीकानेर: तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, इलाज के दोरान तोडा दम
बीकानेर: तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, इलाज के दोरान तोडा दम
बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार अंबेडकर कॉलोनी निवासी जेठालाल पुत्र चुन्नीलाल नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई शिवराम (33) 16 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान विजयवर्गीय ढाणी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद घायल शिवराम को तत्काल पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां कई दिनों तक उपचार चलने के बाद 24 जुलाई की सुबह उसकी मौत हो गई। जेएनवीसी थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन व चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ
Tags:
#BIKANER NEWS
#bikaner
#KHULASAONLINE