Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: जयपुर रोड पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल, जयपुर रेफर

Bansal
2 months ago
बीकानेर: जयपुर रोड पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल, जयपुर रेफर
बीकानेर: जयपुर रोड पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल, जयपुर रेफर
 
बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में जयपुर रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। 
 
पुलिस के अनुसार, विजय शर्मा पुत्र गोरीशंकर शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे जीवन रक्षा हॉस्पिटल के सामने जयपुर रोड पर एक कार के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके जीजाजी की स्कूटी को टक्कर मार दी।
 
हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जयपुर रेफर कर दिया।
 
जेएनवीसी थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना करने और गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि दुर्घटना के कारणों की पुष्टि की जा सके। मामले की जांच उपनिरीक्षक फूसाराम कर रहे हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: