बीकानेर: कई ट्रेनें रहेगी रद्द, ये वजह आई सामने
बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने बीकानेर मंडल के लालगढ़ यार्ड में समपार फाटक संख्या 136 पर आरसीसी बॉक्स लोडिंग के लिए ब्लॉक लेने की जानकारी दी है। इस कार्य के चलते कई रेल सेवाएं रद्द, आंशिक रूप से रद्द और कुछ के मार्ग में बदलाव रहेगा। लालगढ़-जैसलमेर, सूरतगढ़-जयपुर और जयपुर-सूरतगढ़ ट्रेनें दो-दो दिन के लिए निरस्त रहेंगी।
डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस हनुमानगढ़ तक ही चलेगी, जबकि लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हनुमानगढ़ से संचालित होगी। जैसलमेर-जयपुर एक्सप्रेस बीकानेर से, साबरमती-लालगढ़ एक्सप्रेस बीकानेर तक, और लालगढ़-प्रयागराज व लालगढ़-दिल्ली सराय एक्सप्रेस बीकानेर से चलेंगी। दिल्ली सराय-बीकानेर एक्सप्रेस सूरतगढ़ तक तथा बीकानेर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस सूरतगढ़ से चलेगी। श्रीगंगानगर-काचीगुडा ट्रेन हनुमानगढ़-सादुलपुर-चूरू मार्ग से जाएगी। शहीद कप्तान तुषार महाजन-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस 1 घंटे 15 मिनट विलंब से चलेगी। यात्रियों से समय और ठहराव की पुष्टि कर यात्रा करने की अपील की गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ