Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी कट्टा, कारतूस और छूरे के साथ तीन गिरफ्तार

Bansal sadi
2 months ago
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी कट्टा, कारतूस और छूरे के साथ तीन गिरफ्तार

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी कट्टा, कारतूस और छूरे के साथ तीन गिरफ्तार

बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और एक धारदार छूरा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस के निर्देश एवं जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अवैध हथियार रखने और सप्लाई करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं नगर वृत्ताधिकारी के सुपरविजन में मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने 14 जून को तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान करणी रीको एरिया निवासी गणेशसिंह (33) के कब्जे से एक धारदार छूरा बरामद किया गया। वहीं अरुण विश्वास (20) के पास से 12 बोर का देशी कट्टा जब्त किया गया। इसके अलावा नीतिश पासवान उर्फ गोलू (20) के कब्जे से चार जिंदा 7.57 एमएम कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं। पूछताछ में अवैध हथियारों और कारतूसों के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क तथा संभावित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और आने वाले दिनों में मामले में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक रूपाराम, हनुमान सिंह, ललित सिंह, हैडकांस्टेबल सतीश कुमार तथा कांस्टेबल छगनलाल, रविंद्र, श्रवण, पंकज, हेमसिंह, मितेन्दर सिंह और सहीराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: