Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: लाखों रुपये की नकबजनी के आरोपी को दबोचा

rk
4 months ago
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: लाखों रुपये की नकबजनी के आरोपी को दबोचा


बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: लाखों रुपये की नकबजनी के आरोपी को दबोचा
बीकानेर। कोटगेट थाना पुलिस ने नकबजनी की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय नकबजनी गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से करीब 35 लाख रुपये मूल्य के सोने व हीरे के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस को गिरफ्तार आरोपी से अन्य वारदातों और गिरोह के बाकी सदस्यों को लेकर अहम खुलासों की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार गुजरात के अहमदाबाद निवासी शशीकला सोनी ने 25 अगस्त 2025 को थाना कोटगेट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक दिन पूर्व उनके मकान का ताला तोडक़र अज्ञात चोर सोने-चांदी के आभूषण व बर्तन चोरी कर ले गए। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस महानिरीक्षक हेमंत कुमार शर्मा आईपीएस के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक बीकानेर कावेन्द्र सिंह सागर आईपीएस के निर्देश पर जिले में चोरी व नकबजनी के मामलों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह आरपीएस के नेतृत्व और वृताधिकारी नगर अनुज डाल आरपीएस के सुपरवीजन में कोटगेट थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज व खुफिया सूचना के आधार पर मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले से आरोपी लखवीर सिंह (25) निवासी वनग्राम पाचोरी थाना खकनार को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी के पास से चोरी किए गए सोने व हीरे के आभूषण बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अंतरराज्यीय नकबजनी गिरोह से जुड़ा हुआ है और उससे पूछताछ में अन्य मामलों के खुलासे की संभावना है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक गौरव बोहरा, सहायक उपनिरीक्षक सुनील कुमार, हैड कांस्टेबल हेतराम (विशेष भूमिका), कांस्टेबल संपतलाल, सोनू शर्मा व संजय शामिल रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: