Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर : सडक़ पर बेहोश पड़े युवक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, युवकी की स्कूटी खंगाली तो मिली 70-करोड़ की हेरोइन

Bansal sadi
4 months ago
बीकानेर : सडक़ पर बेहोश पड़े युवक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, युवकी की स्कूटी खंगाली तो मिली 70-करोड़ की हेरोइन

बीकानेर : सडक़ पर बेहोश पड़े युवक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, युवकी की स्कूटी खंगाली तो मिली 70-करोड़ की हेरोइन

बीकानेर में सड़क हादसे में घायल लड़के की स्कूटी की डिक्की से पुलिस को 70 करोड़ की हेरोइन मिली है। लड़का सड़क पर घायल अवस्था में बेहोश पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हॉस्पिटल पहुंचाया। इसके बाद उसकी स्कूटी खंगाली तो 27 छोटे पैकेट्स में 14 किलो हेरोइन मिली।

मामला पूगल थाना इलाके का मंगलवार सुबह 7 बजे का है। युवक गंभीर घायल है, जिसे पहले पूगल अस्पताल फिर बीकानेर के PBM हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।

पूगल थानाधिकारी समरवीर सिंह ने बताया- पूगल से खाजूवाला की तरफ 7 किलोमीटर मुख्य मार्ग पर एक नाबालिग के घायल अवस्था में बेहोश पड़े होने की सूचना मिली थी। घायल लड़का पाली जिले का रहने वाला है।

SHO ने बताया- पुलिस सामान्य हादसा मानते हुए दुर्घटना में टूटी हुई स्कूटी थाने ले आई। थाने में उसकी स्कूटी को खंगाला तो डिक्की में पीले रंग का पैकेट नजर आया। पैकेट में 3 पैकेट्स थे। इसी में अलग-अलग 27 पैकेट्स में हेरोइन रखी थी। कुल 14 किलो हेरोइन थी।

SHO ने कहा- अंतरराष्ट्रीय बाजार में 14 किलो हेरोइन की कीमत 70 करोड़ रुपए है। लडके का इस हेरोईन से कोई संबंध है या नहीं? इस बारे में छानबीन जारी है। बीएसएफ के अधिकारी भी इस मामले में पुलिस से रिपोर्ट ले रहे हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग खाजूवाला से अलसुबह निकला था और पूगल थाना क्षेत्र में सड़क पर अचेत अवस्था में मिला है। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि उसकी स्कूटी की किसी आवारा पशु से टक्कर हुई है।

प्रथम दृष्टया यह मामला ड्रोन के जरिए बॉर्डर पार से की गई ड्रॉपिंग से जुड़ा माना जा रहा है। गौरतलब है कि 20-21 अप्रैल की रात को सीमावर्ती क्षेत्र में हेरोइन ड्रॉपिंग का इनपुट सामने आया था।

घटना के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। पूगल पुलिस थाना में इस संबंध में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

फिलहाल युवक का बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज जारी है। उससे पूछताछ के बाद घटना का खुलासा हो सकेगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: