Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर : पुलिस ने हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर, कबूली इतने वारदातें

rk
3 months ago
बीकानेर : पुलिस ने हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर, कबूली इतने वारदातें

बीकानेर : पुलिस ने हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर, कबूली इतने वारदातें 
बीकानेर। शहर की जेएनवीसी थाना पुलिस ने जिले में बढ़ती चोरियों की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है।   आईजी हेमंत शर्मा, एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़, सीओ अनुष्ठा कालिया के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की टीम ने 26 जनवरी को प्रार्थिया द्वारा दर्ज करवाए गए मामले में यह कार्रवाई करते हुए शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया था कि 24 जनवरी की दोपहर को पार्किंग से कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी स्कूटी चोरी कर ले गया। जिस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध लोगों की पहचान कर पूछताछ की और सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कमल कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी सागर रोड़ को गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस ने चोरी की गई स्कूटी को बरामद किया है साथ ही तीन बाइक चोरी की वारदातों को कबूल किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, ईश्वर सिंह, विनोद कुमार, ईमीचंद, सुनील शामिल रहें।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: