बीकानेर निकाय चुनाव: शहर में कई जगहों पर हंगामा, फर्जी वोटिंग तक आरोप, पुलिस जगह जगह मुस्तैद
बीकानेर निकाय चुनाव: शहर में कई जगहों पर हंगामा, फर्जी वोटिंग तक आरोप, पुलिस जगह जगह मुस्तैद
बीकानेर। नगर निगम चुनाव के लिए मतदान के दौरान बीकानेर शहर के कई इलाकों में हंगामे और विवाद की घटनाएं सामने आई हैं। गंगाशहर, रामपुरिया कॉलेज और रामपुरा बस्ती स्थित वार्ड 40 में अलग-अलग घटनाओं के बाद माहौल गर्म हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पर्यटकोंके घूमने-फिऱने की जगहें गंगाशहर में दो गुट आमने-सामने रामपुरिया कॉलेज में फर्जी मतदान का आरोप रामपुरिया कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर भी हंगामे की स्थिति बनी। स्थानीय लोगों ने बीएलओ पर फर्जी मतदान करवाने का आरोप लगाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वार्ड 79 से कटकर वार्ड 80 में जा चुके वोट को भी इसी मतदान केंद्र पर डलवाया गया। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, विरोध किए जाने पर बीएलओ ने अपनी गलती स्वीकार की।घटना के बाद मतदान केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता मौके पर तैनात किया गया। प्रचारअभियान और चुनाव वार्ड 40 में बुजुर्ग से बदसलूकी का आरोपरामपुरा बस्ती स्थित वार्ड 40 में मतदान के दौरान एक अन्य विवाद सामने आया। स्थानीय लोगों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है,घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। सूचना मिलने पर पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।हालांकि, बुजुर्ग के साथ हुई घटना के पीछे की पूरी परिस्थितियां और विवाद का मूल कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। संवेदनशील बूथों पर बढ़ाई गई सुरक्षालगातार सामने आ रही घटनाओं को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। अधिकारियों की ओर से मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि शेष मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके। फिलहाल गंगाशहर, रामपुरिया कॉलेज और वार्ड 40 की घटनाओं को लेकर स्थानीय स्तर पर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। प्रशासन और पुलिस की ओर से पूरे घटनाक्रम की निगरानी की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ