Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर निकाय चुनाव-2026: बीकानेर जिले में इतने लाख वोट तय करेंगे अपने क्षेत्र के प्रतिनिधित्व को, पढ़ें खबर

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
2 months ago
बीकानेर निकाय चुनाव-2026: बीकानेर जिले में इतने लाख वोट तय करेंगे अपने क्षेत्र के प्रतिनिधित्व को, पढ़ें खबर

खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने बताया कि नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले में दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण में नोखा, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, नापासर, खाजूवाला और लूणकरणसर नगर पालिका में 9 और द्वितीय चरण में बीकानेर नगर निगम में 11 सितंबर को प्रात: 7 से सायं 6 बजे तक जिले के 656 मतदान केंद्रों तथा 31 सहायक मतदान केंद्रों में मतदान होंगे।
जैन ने बताया कि इस दौरान कुल 6 लाख 45 हजार 15 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

 

इनमें बीकानेर नगर निगम में 4 लाख 82 हजार 121, नोखा नगर पालिका में 49 हजार 91, देशनोक नगर पालिका में 15 हजार 384, श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका में 43 हजार 488, खाजूवाला नगर पालिका में 10 हजार 190, लूणकरणसर नगर पालिका में 24 हजार 531 तथा नापासर नगर पालिका में 20 हजार 210 मतदाता शामिल हैं। 
 जैन ने बताया कि बीकानेर  बीकानेर नगर निगम क्षेत्र में के 80 वार्डों के लिए 420 मतदान केंद्र तथा 31 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वही नोखा नगर पालिका के 45 वार्डों के लिए 80, देशनोक के 25 वार्डों के लिए 25, श्रीडूंगरगढ़ के 40 वार्डों के लिए 51, खाजूवाला के 20 वार्डों के लिए 20, लूणकरणसर के 35 वार्डों के लिए 35 तथा नापासर के 25 वार्डों के लिए 25 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। श्री जैन ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया संपादन के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन करते हुए उनकी जिम्मेदारी तय की गई है।

 


 जैन ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरश: पालना सुनिश्चित की जाएगी। कहीं भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो, इसके मध्यनजर पूर्ण मुस्तैदी से कार्य किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अध्यक्षीय पदों के लिए 15 सितंबर को लोक सूचना जारी होगी। नामांकन पत्र 16 सितंबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी तथा 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। इसके बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर को प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत पश्चात मतगणना की जाएगी। वहीं उपाध्यक्षीय पदों के निर्वाचन के लिए 22 सितंबर को समूची प्रक्रिया की जाएगी।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू, अतिरिक्त जिला कलेक्टर नगर रीना, उपखंड अधिकारी महिमा कसाना, जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक  हरि शंकर आचार्य मौजूद रहे।

 

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: