बीकानेर: बच्चे के साथ विवाहिता हुई लापता, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
बीकानेर: बच्चे के साथ विवाहिता हुई लापता, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
बीकानेर। जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता के अपने आठ माह के बच्चे के साथ अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। महिला 7 सितंबर 2026 को सुबह घर से बच्चे को साथ लेकर गांव जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटी।
परिजनों के अनुसार, महिला के घर नहीं पहुंचने पर उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन महिला और उसके बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने लूणकरणसर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
रिपोर्ट में महिला के चाचा ने बताया कि उनकी भतीजी रजनी, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी गांव बडेरण, 7 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे अपने आठ माह के बच्चे को साथ लेकर गांव जाने की बात कहकर घर से निकली थी।
काफी समय तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों से पूछताछ करने के साथ संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका
परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें आशंका है कि बडेरण निवासी विनोद पुत्र भादरराम मेघवाल महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। हालांकि, इस संबंध में वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
परिजनों ने पुलिस से महिला और उसके आठ माह के बच्चे को जल्द तलाश कर सुरक्षित बरामद करने तथा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट मिलने के बाद लूणकरणसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई धर्मवीर को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ