बीकानेर: घर से निकला, फिर नहीं लौटा... ओरण में फंदे पर मिला युवक का शव
बीकानेर: घर से निकला, फिर नहीं लौटा... ओरण में फंदे पर मिला युवक का शव
बीकानेर। जिले के नापासर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटा। बाद में उसका शव ओरण में पेड़ से लटका मिला। पुलिस के अनुसार घटना 24 जुलाई को हिम्मतासर ओरण में हुई। मृतक के भाई प्रभुराम पुत्र भंवराराम नायक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई किसी काम से घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में पता चला कि उसने ओरण में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लिया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ