Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर आएंगे अमित शाह, इस कार्यक्रम की करेंगे शुरुआत

Bansal sadi
3 months ago
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर आएंगे अमित शाह, इस कार्यक्रम की करेंगे शुरुआत

भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर आएंगे अमित शाह, इस कार्यक्रम की करेंगे शुरुआत

बीकानेर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को बीकानेर से सटे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 की शुरुआत करेंगे। इसके तहत प्रदेश में अलग-अलग बॉर्डर से सटे 184 गांवों को सड़क और 4G नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इसके बाद वे सांचू पोस्ट के लिए रवाना होंगे, जहां सेना के जवानों के साथ बात करेंगे। वॉच टावर से पाकिस्तान बॉर्डर भी देखेंगे। इस पोस्ट से इंटरनेशनल बॉर्डर (भारत-पाकिस्तान) सिर्फ 5 किलोमीटर की दूरी पर है। अमित शाह विशेष विमान से सोमवार रात करीब 10.30 बजे नाल एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां उनकी अगवानी सीएम भजनलाल शर्मा की। इसके बाद बीकानेर-जयपुर रोड पर बीएसएफ सेक्टर हेडक्वार्टर में बने गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए। वे रात्रि विश्राम यहीं करेंगे। जानकारी के अनुसार अमित शाह बीकानेर के सांचू पोस्ट भी जाएंगे, जहा वॉच टावर से पाकिस्तान बॉर्डर भी देखेंगे। यहां से इंटरनेशनल बॉर्डर (भारत-पाकिस्तान) की दूरी महज 5 किलोमीटर है। इसके साथ ही जवानों से भी बात करेंगे। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे। गृह मंत्री के दौरे को लेकर सीएस सुधांश पंत ​बीकानेर पहुंच गए हैं। इसके अलावा केंद्रीय गृह सचिव और बीएसएफ के डीजी के साथ देश की कई सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी पहले ही बीकानेर पहुंच चुके हैं। पूरे दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

सीमावर्ती गांवों को मिलेगा विकास का नया मॉडल
बीकानेर दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2' को भी सीमावर्ती क्षेत्रों को समर्पित करेंगे। इस योजना के जरिए भारत-पाक सीमा से सटे राजस्थान के गांवों में शिक्षा, सड़क, बिजली, मोबाइल नेटवर्क, पर्यटन और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। योजना के तहत स्मार्ट क्लास रूम, पर्यटन सर्किट, सामुदायिक विकास कार्य और स्वरोजगार गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही स्वयं सहायता समूहों और सहकारी समितियों के जरिए स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: