बीकानेर: अचानक पलटी तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी, घायल युवक की इलाज के दौरान
बीकानेर: अचानक पलटी तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी, घायल युवक की इलाज के दौरान
बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वरूपसर निवासी चेतनराम जाट ने बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार 10 अप्रैल को चेतनराम जाट नोखा से घरेलू सामान लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही पन्नाराम जाट अपनी पिकअप से जा रहे थे, जिनके साथ चेतनराम वाहन में बैठ गए।
शाम करीब 4:45 बजे कंवलीसर के पास मोडाराम सिंवर के खेत के नजदीक पिकअप चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गाड़ी पलट दी, जिससे चेतनराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को पहले नोखा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां 11 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हीराराम जाट की शिकायत पर आरोपी चालक पन्नाराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ