Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: जमीन बेचने का झांसा देकर लाखों की ठगी, तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Bansal
2 months ago
बीकानेर: जमीन बेचने का झांसा देकर लाखों की ठगी, तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर: जमीन बेचने का झांसा देकर लाखों की ठगी, तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, नागौर  निवासी रणजीतराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने उसे जमीन बेचने का झूठा झांसा दिया और योजनाबद्ध तरीके से विश्वास में लेकर उससे लाखों रुपये ले लिए। इसके बाद न तो जमीन का सौदा पूरा किया गया और न ही उसकी रकम लौटाई गई।

पुलिस ने इस मामले में सगुनाराम पुत्र चुनाराम मेघवाल निवासी हरिजन मोहल्ला, बीनादेसर (तहसील रतनगढ़), बागाराम पुत्र खेताराम नायक निवासी 23 केएनडी, 14 बीडी, बीकानेर तथा आइदानाराम पुत्र मजूनाराम निवासी चक 2 एडब्ल्यूएम, आवा (तहसील छत्तरगढ़) को नामजद आरोपी बनाया है। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई तनेराव सिंह को सौंपी गई है, जो पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: