Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला : एडीएसपी राठौड़ बोले - ईमेल की जांच की जा रही

rk
2 months ago
बीकानेर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला : एडीएसपी राठौड़ बोले - ईमेल की जांच की जा रही

बीकानेर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला : एडीएसपी राठौड़ बोले - ईमेल की जांच की जा रही 
बीकानेर। बीकानेर जिला एवं सत्र न्यायालय को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कोर्ट परिसर को खाली करवाया। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 4:42 पर धमकी से भरा ई-मेल आया था। इसमें लिखा है- दोपहर 2 बजे एक 14 साइनाइड बम लगा ब्लास्ट होंगे। 11 बजे तक कोर्ट को खाली करवा लें। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए कोर्ट परिसर खाली करवाया और तलाशी शुरू की। इस दौरान कोर्ट परिसर में लगे बैंच से लेकर पार्किंग तक में एक-एक कर सभी वाहनों को चेक किया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम अलर्ट मोड़ पर आकर जांच शुरू की। कुछ ही समय में पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया गया और पुलिस के साथ-साथ एजेंसियों ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान डॉग स्क्वायॅड की टीम भी मौजूद रहंी। एसपी कावेन्द्र सागर ने भी मौके पर रहकर हर गतिविधि को बारीकी से नजर बनाएं रखी। दोपहर 2 बजे तक पुलिस सहित अधिवक्ता और आमजन में भय का माहौल बना रहा।
इसी को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि अलग-अलग जगह पर लगातार ऐसे थ्रेटस आते रहे हैं लेकिन फिर भी सुरक्षा के लिहाज से जैसे ही सूचना मिली तो तमाम जांच एजेंसियों के सहयोग से पूरी जांच की गयी और पूरे कोर्ट परिसर को खंगाला गया लेकिन कुछ नहीं मिला। राठौड़ ने कहा कि ईमेल की जांच की जा रही है लेकिन प्रथम दृष्टया ईमेल फेक था जो कि अन्य जगहों पर भी डराने के लिए किया गया था।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: