Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: घर में घुसकर जानलेवा हमला, फीस के ₹60 हजार लूटने का आरोप, मामला दर्ज

6 hours ago
बीकानेर: घर में घुसकर जानलेवा हमला, फीस के ₹60 हजार लूटने का आरोप, मामला दर्ज
बीकानेर: घर में घुसकर जानलेवा हमला, फीस के ₹60 हजार लूटने का आरोप, मामला दर्ज 
 
बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमला और नकदी लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।  पुलिस के अनुसार सागर गांव तेजा कॉलोनी निवासी मामराज पुत्र श्री रामुराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना के समय वह अपने घर में सो रहा था। इसी दौरान सुंदरलाल, रवि और 2-3 अन्य व्यक्ति पिकअप वाहन में सवार होकर पहुंचे। आरोप है कि सभी आरोपियों ने घर की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया और जान से मारने की नीयत से उस पर हमला कर दिया। परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने घर में बच्चों की फीस के लिए रखे ₹60,000 भी निकाल लिए। हमलावरों ने ईंट, डंडों और अन्य हथियारों से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया।
 
घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे आरोपियों से बचाया। परिवादी ने आरोप लगाया है की उसकी पत्नी द्वारा जान से मारने की नियत से इन लोगो को बुलाया गया था।  घायल होने के कारण परिवादी तत्काल थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका। बाद में जेएनवीसी थाना पुलिस ने परिवाद के आधार पर नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: