Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: सूने मकान में चोरी, 100 तोला चांदी के जेवर और नकदी ले गए चोर

2 months ago
बीकानेर: सूने मकान में चोरी, 100 तोला चांदी के जेवर और नकदी ले गए चोर

बीकानेर: सूने मकान में चोरी, 100 तोला चांदी के जेवर और नकदी ले गए चोर

बीकानेर। मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस संबंध में मन मंदिर के पास कांता खतुरिया कॉलोनी निवासी पनूम सिंह सोढा पुत्र भोजराज सिंह ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

रिपोर्ट के अनुसार घटना 5 मई की रात सेक्टर नंबर 11 स्थित एमपी नगर क्षेत्र में हुई। अज्ञात चोर मकान का ताला और अलमारी का लॉक तोड़कर अंदर घुसे और करीब 100 तोला चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में पैरों के कड़े, पायल, बिछिया और चांदी के सिक्के शामिल हैं। इसके अलावा आरोपी 25 हजार रुपए नकद भी अपने साथ ले गए। मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई रतनाराम को सौंपी गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: