Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

बीकानेर:  खेत पर मोटर चलाते समय करंट लगा, 32 वर्षीय किसान की मौत

Bansal
1 month ago
बीकानेर:  खेत पर मोटर चलाते समय करंट लगा, 32 वर्षीय किसान की मौत

बीकानेर:  खेत पर मोटर चलाते समय करंट लगा, 32 वर्षीय किसान की मौत

बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में खेत में कृषि कार्य के दौरान बिजली का करंट लगने से 32 वर्षीय किसान की मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात रोही सिंथल स्थित खेत में हुआ, जहां किसान ट्यूबवेल की मोटर चलाकर फसल में पानी दे रहा था।

मृतक के भाई सीताराम पुत्र हड़मानाराम मेघवाल, निवासी जसरासर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई चंवरूराम पुत्र हड़मानाराम (32) सिंथल स्थित सहीराम जाट के खेत में ट्यूबवेल से फसल में पानी लगाने के लिए मोटर चला रहा था।

इसी दौरान अचानक उसे बिजली का करंट लग गया। परिजन उसे तत्काल नापासर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार चंवरूराम की मौत खेत में कृषि कार्य के दौरान मोटर चलाते समय करंट लगने से हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: