बीकानेर: 24 वर्षीय युवक घर से निकला, संदूक में रखे 2 लाख रुपये भी गायब
बीकानेर: 24 वर्षीय युवक घर से निकला, संदूक में रखे 2 लाख रुपये भी गायब
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के लिखमादेसर गांव में 24 वर्षीय युवक के घर से बिना बताए निकलने और उसके बाद संदूक में रखे 2 लाख रुपये गायब मिलने का मामला सामने आया है। युवक के पिता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
परिवादी आसाराम पुत्र अमराराम निवासी लिखमादेसर ने बताया कि उसका पुत्र कमलेश, उम्र 24 वर्ष, 28 सितंबर 2026 को सुबह करीब 8 बजे घर से बिना बताए निकल गया। उसके जाने के बाद जब परिवादी ने घर में रखा संदूक संभाला तो उसमें रखे 2,00,000 रुपये गायब मिले।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) और 173(3) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल गणेशाराम कर रहे हैं। पुलिस युवक के घर से निकलने और संदूक में रखी रकम गायब होने से जुड़े घटनाक्रम की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ