Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

बडी खबर: कक्षा पांचवी- आठवी बोर्ड परीक्षा फरवरी में, फार्म अगस्त सितम्बर में भरे जायेंगे

Bansal
1 month ago
बडी खबर: कक्षा पांचवी- आठवी बोर्ड परीक्षा फरवरी में, फार्म अगस्त सितम्बर में भरे जायेंगे


बडी खबर: कक्षा पांचवी- आठवी बोर्ड परीक्षा फरवरी में, फार्म अगस्त सितम्बर में भरे जायेंगे
बीकानेर। प्रारंभिक शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग ने वर्ष 2027 में होने वाली कक्षा 5 और 8 की परीक्षाओं को लेकर स्कूलों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा फरवरी 2027 में प्रस्तावित है। विभाग ने स्कूल स्तर पर परीक्षा संबंधी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
शाला दर्पण पोर्टल पर भरने होंगे आवेदन
विभाग के निर्देश के अनुसार कक्षा 8 की प्राथमिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र परीक्षा और कक्षा 5 की प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन परीक्षा के लिए शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से अगस्त-सितंबर 2026 में विद्यालय स्तर पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे। स्कूलों को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपने विद्यालय एवं विद्यार्थियों से संबंधित रिकॉर्ड अपडेट करने को कहा गया है।
विद्यार्थियों की जानकारी में गलती हो तो तत्काल सुधार
विभाग ने निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों के नाम, माता-पिता के नाम, जन्म तिथि आदि में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर नियमानुसार तत्काल संशोधन कराया जाए।
साथ ही विद्यालय प्रोफाइल में आवश्यक सुधार करने को कहा गया है।
पोर्टल पर रजिस्टर्ड नहीं, फिर भी करें रजिस्ट्रेशन
निर्देशों में कहा गया है कि ऐसे राजकीय, निजी, मदरसा, उर्दू माध्यम, संस्कृत सहित अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालय, जो संबंधित पोर्टल पर रजिस्टर्ड नहीं हैं, वे परीक्षा के लिए आवेदन शुरू होने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर लें। विशेष श्रेणी से संबंधित निजी विद्यालयों को पीएसपी पोर्टल पर अपनी मान्यता संबंधी स्थिति अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।
सीबीएसई स्कूलों के लिए नहीं एग्जाम
विभाग ने स्पष्ट किया है कि सीबीएसई से संबद्ध विद्यालय इन परीक्षाओं में शामिल नहीं होंगे। ऐसे स्कूलों के लिए शाला दर्पण/यू-डाइस में संबंधित कक्षा 5 और 8 के परीक्षा आवेदन का विकल्प प्रदर्शित नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: