Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: बॉल क्ले-बजरी और सिलिका सेंड की 4 खानों पर लगेगी बोली, इतने करोड़ से ज्यादा की कमाई होगी

2 months ago
बीकानेर: बॉल क्ले-बजरी और सिलिका सेंड की 4 खानों पर लगेगी बोली, इतने करोड़ से ज्यादा की कमाई होगी

बीकानेर: बॉल क्ले-बजरी और सिलिका सेंड की 4 खानों पर लगेगी बोली, इतने करोड़ से ज्यादा की कमाई होगी

बीकानेर।  कोलायत के डेह में क्ले-बजरी की 4 खानों का आवंटन होगा। इसके लिए बोली लगेगी जिससे 2-3 करोड़ रुपए से ज्यादा का राजस्व मिलेगा। भू वैज्ञानिकों ने कोलायत के डेह में महत्वपूर्ण खनिज बॉल क्ले, बजरी, सिलिका सेंड और मुर्रम की खोज कर फरवरी में खनि अभियंता को रिपोर्ट दी थी। उसके बाद भू वैज्ञानिकों की ओर से बताए गए एरिया में सर्वे किया गया और चार प्लॉट तय कर मार्च में खान निदेशालय को ऑक्शन के प्रस्ताव भेजे गए। निदेशालय ने उन पर विचार कर ऑक्शन के लिए निविदा जारी कर दी है। इन चारों प्लॉट पर 11-12 मई तक बोली लगेगी। सबसे ज्यादा राशि देने वाले के नाम बोली छूटेगी और उसके बाद एलओआई जारी की जाएगी।

चारों प्लॉट ऑक्शन होने पर खान विभाग को दो करोड़ रुपए से ज्यादा का राजस्व मिलेगा। खनन शुरू होने पर लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार और खान विभाग को रॉयल्टी मिलेगी। चारों प्लॉट सरकारी भूमि पर हैं। गौरतलब है कि कोलायत तहसील में क्ले-बजरी का भंडार है। देश का करीब 80 प्रतिशत क्ले यहां मौजूद है। कोलायत से देश-विदेश में क्ले भेजा जाता है जिससे सिरेमिक उत्पाद तैयार किए जाते हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: