Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

इन राशियों को पहले बड़े मंगल से लेकर आखिरी बुढ़वा मंगल तक होगा लाभ ही लाभ

Bansal sadi
3 months ago
इन राशियों को पहले बड़े मंगल से लेकर आखिरी बुढ़वा मंगल तक होगा लाभ ही लाभ

इन राशियों को पहले बड़े मंगल से लेकर आखिरी बुढ़वा मंगल तक होगा लाभ ही लाभ

बड़ा मंगल 5 मई यानी से शुरू होकर 23 जून तक रहेगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष के हर मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है. यह शुभ दिन बजरंगबली को समर्पित हैं. इस दिन अनुशासन और ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. इन्हें बड़ा मंगलवार इसलिए कहा जाता है क्योंकि सामान्य मंगलवार से ज्यादा खास और महत्वपूर्ण माने जाते हैं. साथ ही, बड़ा मंगल मनाने के पीछे कुछ विशेष पौराणिक कारण भी जुड़े हुए हैं जैसे जब हनुमान जी ने पांडु पुत्र भीम का घमंड तोड़ा था, जिसके कारण इसको बुढ़वा मंगल कहते हैं. इसके अलावा, त्रेतायुग में ज्येष्ठ मंगलवार को ही हनुमान जी और श्रीराम की पहली मुलाकात हुई थी. वहीं, ज्योतिषियों के मुताबिक, बड़ा मंगलवार के दिन हनुमान जी अपनी प्रिय राशियों पर भी कृपादृष्टि बरसाते हैं. आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.

मेष राशि
हनुमान जी की पहली प्रिय राशि है मेष राशि. मेष राशि के लोग बहुत मेहनती और हिम्मती होते हैं. हनुमान जी भी ताकत और साहस के प्रतीक हैं, इसलिए इन पर उनकी खास कृपा मानी जाती है. अगर ये लोग सच्चे मन से पूजा करें, तो काम जल्दी बनते हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है.

सिंह राशि

हनुमान जी की दूसरी प्रिय राशि है सिंह. इस राशि के लोग लीडरशिप वाले और आत्मविश्वासी होते हैं. हनुमान जी की कृपा से इन्हें समाज में मान-सम्मान और सफलता मिलने के योग बढ़ जाते हैं.

वृश्चिक राशि

हनुमान जी की तीसरी प्रिय राशि है वृश्चिक. ये लोग मजबूत इरादों वाले लोग होते हैं. हनुमान जी की पूजा करने से इनके जीवन का डर और परेशानियां कम होती हैं. साथ ही नकारात्मक ऊर्जा से भी बचाव होता है.

कुंभ राशि

हनुमान जी की चौथी प्रिय राशि होती है कुंभ. ये लोग धार्मिक और अच्छे सोच वाले होते हैं. हनुमान जी की पूजा से इन्हें सही रास्ता मिलता है और जीवन में आगे बढ़ने में मदद मिलती है.

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: