Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

महिला को जबरन ले जाने का प्रयास:विरोध करने पर परिवार पर हमला, ससुराल पक्ष के छह नामजद पर केस दर्ज

6 hours ago
महिला को जबरन ले जाने का प्रयास:विरोध करने पर परिवार पर हमला, ससुराल पक्ष के छह नामजद पर केस दर्ज

 

महिला को जबरन ले जाने का प्रयास:विरोध करने पर परिवार पर हमला, ससुराल पक्ष के छह नामजद पर केस दर्ज
महाजन (लूणकरणसर)महाजन कस्बे के वार्ड नंबर 6 में एक पारिवारिक विवाद के दौरान हिंसा हुई। एक महिला को उसके ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा जबरन अपने साथ ले जाने के प्रयास किया गया, इस पर विरोध करने पर उसके मायके पक्ष के लोगों पर हमला किया गया और पथराव भी हुआ। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।महाजन थानाधिकारी भजन लाल के अनुसार, शिकायतकर्ता खादम हुसैन पुत्र बखू खां ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री की शादी लगभग 16 वर्ष पहले हुई थी। ससुराल पक्ष द्वारा लंबे समय से प्रताडि़त किए जाने के कारण वह पिछले लगभग 20 दिनों से अपने मायके में रह रही थी।हुसैन ने आरोप लगाया कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे समीर खान, कमीर खान, कालू खान (पुत्र अलीशेर), नेक मोहम्मद (पुत्र हाजी खां), अलीशेर (पुत्र गुलामु खां) और जैनब (पत्नी अलीशेर) लाठियों के साथ उनके घर में घुस आए। उन्होंने महिला को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया।जब परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और घर पर पथराव भी किया। इस दौरान परिवार के कई सदस्यों को चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।महाजन थाना पुलिस ने खादम हुसैन की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद को सौंपी गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: