एशियन गेम्स 2026: भारत की झोली में 6 मेडल, शूटर्स का शानदार प्रदर्शन
एशियन गेम्स 2026: भारत की झोली में 6 मेडल, शूटर्स का शानदार प्रदर्शन
जापान। नगोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने अब तक कुल 6 मेडल अपने नाम कर लिए हैं, जिनमें 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इनमें से 5 मेडल भारतीय शूटर्स ने दिलाए हैं, जबकि एक पदक सुचिका तारियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में जीता है।
शूटिंग में भारत का डबल धमाका
सोमवार को पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में हिमांशु ढिल्लों ने 252.4 अंक के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि रुद्रांक्ष पाटिल ने 230.9 अंक के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया। चीन के शेंग लिहाओ ने 254.2 अंक के साथ गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत ने सिल्वर मेडल जीता था। हिमांशु ढिल्लों, रुद्रांक्ष पाटिल और पार्थ माने की भारतीय टीम ने 1890.1 अंक हासिल किए। चीन की टीम गोल्ड और दक्षिण कोरिया ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
भारत मेडल टैली में 10वें स्थान पर
छह पदकों के साथ भारत फिलहाल मेडल टैली में 10वें स्थान पर है। भारत के खाते में 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज हैं। वहीं चीन, जापान और दक्षिण कोरिया शीर्ष स्थानों पर बने हुए हैं। भारतीय शूटर्स के प्रदर्शन से आने वाले मुकाबलों में भारत के पदकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद बनी हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ