Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

उचित मूल्य की रिक्त व नवसृजित दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित

Bansal
5 months ago
उचित मूल्य की रिक्त व नवसृजित दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित

खुलासा न्यूज,बीकानेर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले की नोखा, लूणकरणसर, खाजूवाला, छत्तरगढ़, पूगल व बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र की पूर्व में विज्ञप्ति में आवंटन से शेष रही व नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए सशुल्क आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

 


जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि आवेदन पत्र 22 जून 2026 की शाम 5 बजे तक जिला रसद अधिकारी कार्यालय (कलेक्ट्रेट परिसर) से (राजकीय अवकाश को छोड़कर) 100 रुपये के भारतीय पोस्टल ऑर्डर जिला रसद अधिकारी बीकानेर के पक्ष में प्रस्तुत कर प्राप्त कर सकते है।

 

उन्होंने बताया कि भरे हुए आवेदन पत्र 22 जून 2026 की शाम 5 बजे तक जमा करवाए जा सकते है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जारी विज्ञप्ति के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों (चयनित आवेदन पत्रों को छोड़कर) को निरस्त कर दिया गया है। अत: उक्त वार्डों/ग्रामों के लिए इच्छुक पात्र आवेदकों को पुन: नये सिरे से आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा। 
उन्होंने बताया कि उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के संबंध में योग्यता, चयन मापदंड एवं अन्य दिशा निर्देश तथा रिक्त उचित मूल्य दुकानों के संबंध में विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाईट व जिला रसद कार्यालय बीकानेर से प्राप्त की जा सकती है। 

 


उन्होंने बताया कि बीकानेर तहसील की ग्राम पंचायत लाखूसर, पेमासर, खारा, नौरंगदेसर, दाउदसर, बदरासर, नापासर, मालासर, सूरतसिंहपुरा, हिम्तासर, बम्बलू, नोखा तहसील की किशनासर, शोभाणा, खाजूवाला तहसील की कुण्डल, नौसेरा, बेरियावाली, 2 केएलडी, 34 केवाईडी, लूणकरणसर तहसील की कपूरीसर, हाफासर, मिठडिय़ा, छतरगढ़ तहसील की खारबारा, संसारदेसर तथा पूगल तहसील की बराला, डण्डी तथा भानीपुरा ग्राम पंचायतों की रिक्त व नवसृजित उचित मूल्य की दुकानों के आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: