Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

नगर निगम के सभी 80 वार्डों के संभावित प्रत्याशियों के आवेदन फॉर्म आज से उपलब्ध, जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़

Bansal sadi
6 hours ago
नगर निगम के सभी 80 वार्डों के संभावित प्रत्याशियों के आवेदन फॉर्म आज से उपलब्ध, जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़

नगर निगम के सभी 80 वार्डों के संभावित प्रत्याशियों के आवेदन फॉर्म आज से उपलब्ध, जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर के जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि नगर निगम बीकानेर के सभी 80 वार्डों के संभावित प्रत्याशियों हेतु विधिवत आवेदन फॉर्म आज 20 अगस्त 2026 को दोपहर 3:00 बजे के पश्चात भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय, बीकानेर में उपलब्ध रहेंगे।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कि 21 अगस्त से आवेदन फॉर्म प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक पार्टी कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान जिला महामंत्री एड. कौशल शर्मा, श्याम सिंह हाडला, राजेंद्र पंवार कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।

निकाय चुनाव प्रभारी ओम सारस्वत ने सभी इच्छुक उम्मीदवारों से कहा हे कि वे केवल पार्टी कार्यालय से अधिकृत रूप से प्राप्त आवेदन फॉर्म ही प्राप्त करें तथा संबंधित मंडल अध्यक्ष के माध्यम से विधिवत दर्ज करवाकर पार्टी कार्यालय में जमा कराएं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी कार्यालय के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से प्राप्त अथवा प्रस्तुत किए गए आवेदन फॉर्म मान्य नहीं होंगे।

इस दौरान कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, सरिता नाहटा, जिला मंत्री विनोद करोल, झमकू देवी, रमजान अब्बासी, रामकुमार व्यास, मंडल अध्यक्ष देवरूप सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: