Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सिलेंडर की बुंकिग को लेकर आई फिर बड़ी खबर :अब 45 दिन बाद होगी बुंकिग

Bansal sadi
5 months ago
सिलेंडर की बुंकिग को लेकर आई फिर बड़ी खबर :अब 45 दिन बाद होगी बुंकिग

 


ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग अब 45 दिन बुकिग बाद दूसरी बुंकिग की जाएगी
बीकानेर।  राजस्थान में गैस की सप्लाई गड़बड़ाने से कोयले और लकड़ी के साथ इलेक्ट्रिक चूल्हे की डिमांड बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि बीते दो दिन में डिमांड अचानक दोगुनी हो गई है।
वहीं, भारत गैस का सर्वर ठप होने से घरेलू गैस की बुकिंग बंद होने की भी शिकायतें हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से सर्वर प्रॉब्लम को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
तेल कंपनियों ने ग्रामीण इलाकों में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग का टाइम 45 दिन का कर दिया है। यानी जिस दिन सिलेंडर डिलीवर होगा, उसके 45 दिन बाद दूसरी बुकिंग की जाएगी। हालांकि शहरी क्षेत्र में अब भी 25 दिन की बुकिंग का प्रावधान है।
जयपुर, अलवर, कोटा, भरतपुर, जोधपुर सहित कई जिलों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइन लगी हुई हैं। गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने फूड डिपार्टमेंट के अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी हैं।
वहीं, होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं। चित्तौडग़ढ़ में रेस्टोरेंट बंद कर कर्मचारियों को घर भेज दिया है। सवाई माधोपुर में भी रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं।
जैसलमेर के सम में 150 रिसॉर्ट को बंद करने की तैयारी है। जयपुर में चाय की थड़ी, मिठाई की दुकानों और ढाबों पर कॉमर्शियल की जगह घरेलू सिलेंडर का उपयोग करने लगे हैं।
गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर रही है। सीकर में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सडक़ पर बैठकर चूल्हे पर रोटी बनाई। गैस सिलेंडर को माला पहनाकर सांकेतिक श्रद्धांजलि दी।
अचानक बढ़ी खपत, इलेक्ट्रिक चूल्हे की सप्लाई आधी
कोटा में मेस और हॉस्टल संचालकों को सिलेंडर नहीं मिलने के कारण कोयले, लकड़ी और भ_ी की मांग बढ़ गई है। कोयला व्यापारी ने बताया- डिमांड 12 टन से बढक़र 15 टन हो गई है।
इधर, जयपुर के व्यापारी सचिन गुप्ता ने बताया कि शहर में 2500 से 3000 तक इंडक्शन चूल्हे की बिक्री होती थी, वो बढक़र 4500 तक पहुंच गई है। कंपनियों ने सप्लाई कम कर दी है। फिलहाल कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई है।
छापेमारी में सिलेंडर जब्त, लाइनें लगीं
उदयपुर ाहर में जिला प्रशासन की टीम ने अवैध रिफिलिंग से भरे जा रहे 6 सिलेंडर जब्त किए। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि कॉमर्शियल सिलेंडर से घरेलू सिलेंडर भरे जा रहे थे।
वहीं, जयपुर, जोधपुर सहित कई जिलों में गैस सप्लाई बंद होने से कई बड़े रेस्टोरेंट ने मेन्यू आधा कर दिया है। अलवर में भारत गैस का सर्वर ठप होने के कारण भी कस्टमर्स की परेशानी बढ़ गई है।
उदयपुर में पिछोला झील किनारे ​स्थित रेस्टोरेंट पर ब्रेकफास्ट और लंच बंद कर दिया गया है। डिनर टाइम भी शॉर्ट कर दिया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: