अज्ञात चोर ने घर के ताले तोडक़र सोने-चांदी के आभूषणों को किया पार
अज्ञात चोर ने घर के ताले तोडक़र सोने-चांदी के आभूषणों को किया पार
पूगल। पूगल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर चार में दिनदहाड़े घर का ताला तोडक़र सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। पीडि़त परिवार दोपहर में बीकानेर गया हुआ था और इसी दौरान चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया।
पुलिस को दी रिपोर्ट में वार्ड नंबर 4 निवासी भीमसैन पुत्र खानूराम मेघवाल ने बताया कि 26 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे से 3 बजे के बीच परिवार घर से बाहर था। करीब 3 बजे वापस लौटने पर घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला।
अंदर जाकर देखा तो अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। पीडि़त के अनुसार चोर घर से करीब 20 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र, करीब 400 ग्राम चांदी की पायल, करीब 10 ग्राम वजन का सोने का बोरिया और करीब 5 ग्राम वजन की चांदी की अंगूठी चोरी कर ले गए।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पूगल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ