नाराज पड़ौसी ने 13 वर्षीय बालक के साथ की मारपीट, परिवार जन छुडवाने आए तो उनको भी पीटा
नाराज पड़ौसी ने 13 वर्षीय बालक के साथ की मारपीट, परिवार जन छुडवाने आए तो उनको भी पीटा
बीकानेर। आपसी सौहार्द को ताक पर रखकर घर पड़ोसी व खेत पड़ोसी के साथ वाद विवाद थाने कचहरी तक पहुंचने के मामले भी आम हो गए है। क्षेत्र के गांव बरजांगसर निवासी 45 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र पुरखाराम जाट ने खेत पड़ोसी हड़मानाराम पुत्र मोतीराम व उसके पुत्र तेजाराम, भागुराम पुत्र नथाराम जाट के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त 2026 की दोपहर बिजली विभाग के कर्मचारी उसके भाई डूंगरराम के खेत में बिजली पोल लगाने आए। उस समय उसका भाई बीकानेर गया हुआ था और उसने कार्मिकों को जहां जरूरत हो वहां पोल लगा लेने की सहमति दी। बिजली कार्मिकों ने उसके खेत में पोल लगा दिए। उसी दिन शाम को 5.30 बजे परिवादी का 13 वर्षीय भतीजा गाय भैंस को खोलने खेत में गया हुआ था। तभी आरोपियों ने एकराय होकर नाजायज रूप से खेत में घुसकर नाबालिग के साथ मारपीट करते हुए उसका अपहरण करने का प्रयास किया। नाबालिग के शोर मचाने पर उसका पिता डूंगरराम व परिवादी चाचा मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ लाठियां व पत्थरों से मारपीट करते हुए गालियां दी। डूंगरराम के सिर व छाती पर चोटें आई। आरोपियों ने बिना उनकी सहमति के अपने खेत में पोल कैसे रूपवा लिए की धमकी देकर आईंदा जान से मारने की धमकियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार को दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ