Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

सेना के ट्रक की टक्कर से एम्बुलेंस के उड़े परखच्चे, 3 लोगों की मौके पर ही मौत

rk
6 hours ago
सेना के ट्रक की टक्कर से एम्बुलेंस के उड़े परखच्चे, 3 लोगों की मौके पर ही मौत


सेना के ट्रक की टक्कर से एम्बुलेंस के उड़े परखच्चे, 3 लोगों की मौके पर ही मौत
श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में रविवार सुबह हुए भीषण सडक़ हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा नेशलन हाईवे 62 पर 22 एलजीडब्ल्यू के पास हुआ। सेना के ट्रक और एम्बुलेंस के बीच आमने-सामने की भिड़ंत के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सरकारी अस्पलात की मोर्चरी में रखवाया।जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 8 बजे श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र में हुआ। सेना के ट्रक की टक्कर से एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में श्रीगंगानगर रेफर किया गया है।
मृतकों की हुई पहचानमृतकों की पहचान एंबुलेंस सवार मरीज महेंद्र कौर, लक्ष्मी व सतनाम के रूप में हुई है। तीनों मृतक श्रीगंगानगर के हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र के 5 बी कोनी गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने तीनों शवों सरकारी अस्पता की मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम होगा और शव परिजनों को सुपुर्द किए जांएगे। वहीं, घायल रामप्रताप व चालक राजवीर को श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम
हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सडक़ ​किनारे करवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो पाया। हादसा इतना जबरदस्त था कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
इधर, दो ट्रकों की भिड़ंत में 3 गंभीर घायल
श्रीगंगानगर जिले में राजपुरा पीपेरन के पास रविवार को 2 ट्रकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक में सवार बीकानेर निवासी मूलाराम, कमल व हेतराम घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रोमा सेंटर भिजवाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
जोधपुर में हुए हादसे में 3 युवकों की मौत
बता दें कि इससे पहले जोधपुर जिले के बालेसर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भीषण सडक़ हादसा हुआ था। पत्नी को ससुराल से विदा कराकर घर लौटने की खुशी कुछ ही देर में मातम में बदल गई थी। भारतमाला पुल देवगढ़ मार्ग पर खराब हुई जीप को धक्का लगा रहे तीन युवकों को पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने कुचल दिया था। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई था। पुलिस के अनुसार गंगाना गांव निवासी दयालुनाथ (28) अपनी पत्नी को लेने तेना गांव गया था। उसके साथ गांव के ही राजूनाथ (25) और प्रकाश (21) भी थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक जीप और पिकअप के बीच बुरी तरह फंस गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: