फर्जी इररारनामा तैयार कर जमीन हड़पने का आरोप लगाया, कोर्ट ने मामला दर्ज करने का दिया आदेश
फर्जी इररारनामा तैयार कर जमीन हड़पने का आरोप लगाया, कोर्ट ने मामला दर्ज करने का दिया आदेश
बीकानेर। मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में फर्जी इकरारनामा तैयार कर जमीन हड़पने, प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास, मारपीट, सामान ले जाने और धमकी देने के आरोप में कोर्ट के आदेश
पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार बिस्सों का चौक निवासी अनिल बिस्सा पुत्र स्वर्गीय गिरिराज बिस्सा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने आपस में मिलीभगत कर उसकी
जमीन का फर्जी इकरारनामा तैयार कर लिया। इसके बाद प्लॉट पर कब्जा करने की नीयत से हमला किया, वहां रखा सामान ले गए तथा जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले में पुलिस ने माहेश्वरी एग्रीकल्चर पार्टनरशिप फर्म, मोहनलाल राठी, कपूरचंद राठी, धनपत बिहाणी और पंकज बिहाणी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने भारतीय
न्याय संहिता बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। और जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ